2023 में रक्षा नौकरियों के लिए नवीनतम घोषणाएँ
डिफेंस सेक्टर में जाने का सपना तो बहुत लोग देखते हैं, लेकिन हर कोई इसे पूरा नहीं कर पाता है। इसके कारण हैं जागरूकता की कमी, भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम सिलेबस आदि के बारे में समय पर जानकारी न मिलना।
भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और DRDO में नौकरियां भारतीय रक्षा बल का हिस्सा हैं। भारत का रक्षा मंत्रालय (MoD), रक्षा विभाग (DoD), रक्षा उत्पादन विभाग (DPP), रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (DDRD), और भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (DESW) विभागों से मिलकर बनता है।
MoD ने विभिन्न विभागों और पदों पर भर्ती के लिए घोषणाएं की हैं जोकि नीचे दी गयी टेबल में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नौकरी के लिए एप्लाई कर देना चाहिए।
सरकारी सेक्टर में लेटेस्ट रक्षा नौकरियां 2023:
नोटिफिकेशन | एप्लाई करने की अंतिम तिथि | वेकेन्सी की संख्या | आधिकारिक वेबसाइट |
AFCAT 2 2023 Notification | 30th June, 2023 | 276 | |
SSB Recruitment 2023 | 18th June, 2023 | 1656 | |
CRPF Head Constable and ASI Recruitment | 31st May, 2023 | 251 | |
ITBP Medical Officer Recruitment | To be Notified Soon | 135 | |
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment | 15th June, 2023 | 4165 | |
Indian Navy Agniveer MR Recruitment | 15th June, 2023 | 300 | |
ITBP Driver Recruitment 2023 | 26th July, 2023 | 458 | |
ITBP HC Midwife Recruitment | 8th July, 2023 | 81 | |
कुल रिक्तियां | 7457 |
रक्षा क्षेत्र में और अधिक नौकरियों के बारे में जाने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
वैसे तो रक्षा मंत्रालय सभी भारतीय रक्षा विभागों को नियंत्रित करता है लेकिन जब नौकरी की बात आती है तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को यह काम सौंप दिया जाता है। जो उम्मीदवार किस भी वेकेन्सी के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें यह याद रखना होगा कि पहले उन्हें सभी सेलेक्शन प्रोसेस को क्लियर करना होगा। UPSC विभिन्न परीक्षाओं और साक्षात्कार की व्यवस्था करेगा। सभी सेलेक्शन प्रोसेस को क्लियर करने के बाद ही आवेदकों को नौकरी मिलेगी।
रक्षा क्षेत्र की नौकरियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें
रक्षा नौकरियों 2023 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को विभिन्न बातों के बारे में पता होना चाहिए, जैसे कि पाठ्यक्रम, परीक्षा का पैटर्न, पिछले साल के प्रश्न पत्र, एडमिट कार्ड, आन्सर-की, सरकारी परिणाम, आवेदन करने की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथियां, आधिकारिक वेबसाइट आदि।
इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें: Notopedia एक ऐसी वेबसाइट है जहां हर प्रकार के सरकारी एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी उपलब्ध है, साथ ही उससे संबन्धित नियमित समय पर फ्री जॉब अलर्ट भी प्रकाशित होता रहता है। इसके अलावा, यहाँ पर उस परीक्षा से संबन्धित निःशुल्क ऑनलाइन टेस्ट, पिछले साल के पेपर, स्टडी टिप्स, वीडियो, सैंपल पेपर, और नोट्स भी प्रदान किए जाते हैं। साथ ही यहां आपको रक्षा नौकरियों 2023 के संबंध में सभी अपडेट मिलते हैं। जो उम्मीदवार डिफेन्स एग्जाम की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे उसकी लेटेस्ट जानकारी के साथ उसकी सभी निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अभी Notopedia पर रजिस्टर करें।

Comments
Post a Comment