ऑनलाइन सरकारी नौकरी SSC CGL 2023 प्रिपरेशन टिप्स

 


स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा को दो टियर्स में आयोजित करता है: टियर I और टियर II


उम्मीदवारों को SSC CGL टियर I परीक्षा को पास करना जरूरी होता है। इसके बाद ही वह टियर II परीक्षा दे सकते हैं।

SSC CGL की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स नीचे दिये गए हैं जिनको फॉलो करके आप यह परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं।

कुछ जनरल टिप्स

  • सबसे पहले, आपको सब्जेक्ट्स के साथ-साथ मार्क वेटेज जानने के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
  • परीक्षा के लिए अपनी तैयारी के लिए एक टाइम टेबल बनाना चाहिए और उसको प्रतिदिन फॉलो करना चाहिए।
  • अपनी तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताबों का रिफेरेंस लेना चाहिए।
  • आप जैसे ही कोर्स को पूरा करें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना शुरू कर दें। इससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और लेवल को जानने में मदद मिलेगी।
  • अंत में, उन्हें अपनी तैयारी को टेस्ट करने और कमजोर क्षेत्रों में सुधार करने के लिए मॉक टेस्ट जरूर दें।
विषय के अनुसार टिप्स

रीजनिंग के लिए टिप्स:

रीजनिंग सेक्शन उम्मीदवार की समस्या को सुलझाने और निर्णय लेने के कौशल और एनालिटिकल थिंकिंग को टेस्ट करता है। रीजनिंग की तैयारी के टिप्स नीचे देखें-

  • आपको हर विषय का कान्सैप्ट सीखना चाहिए।
  • आपको किसी भी समस्या को हल करने के पीछे का तर्क सीखना चाहिए।
  • आपको दो-तीन नए सबजेक्ट्स का अध्ययन करना चाहिए और पहले सीखे गए सबजेक्ट्स का हर दिन रिविजन करना चाहिए।
  • आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को समझने और उन्हें हल करने के तरीके जानने के लिए प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।
  • इस सेक्शन में अक्सर पूछे जाने वाले विषय एनालॉजी, वर्ड अरेंजमेंट, ऑड मैन आउट, अल्फ़ान्यूमेरिक सीरीज़, वेन डायग्राम, कोडिंग-डिकोडिंग, इत्यादि हैं।
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए टिप्स:

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन सबसे कठिन होता है और इसके लिए बहुत अधिक एकाग्रता और समय की आवश्यकता होती है। इस सेक्शन में महारत हासिल करने के लिए तैयारी के टिप्स नीचे दिये गए हैं-

  • आपको प्रश्नों को हल करने के लिए तेजी से गणना और शॉर्टकट या मेथड्स को सीखने पर ध्यान देना होगा।
  • आपको 30 तक की टेबल, 30 तक के square roots और 20 तक के cube roots याद होने चाहिए।
  • आप Number System विषय के साथ अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं क्योंकि यह सबसे बेसिक कान्सैप्ट है।
  • आपको Algebra, Geometry, Ratio एंड Proportion, Profit एंड Loss, Time एंड Work, Time एंड Distance, Speed एंड Distance, Interest, Trigonometry, और Mensuration जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • Interest एंड Profit & Loss विषयों में महारत हासिल करने के लिए, बड़े वैल्यूज के साथ एक्वेशन्स को सोल्व करना बहुत मददगार होगा।
  • Angles, congruence, और coordinate geometry के बसिक्स को समझना सहायक होगा।
  • आपको अपनी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्पीड बढ़ाने के लिए बार-बार मॉक टेस्ट देना चाहिए।
अंग्रेजी की तैयारी के लिए टिप्स:

  • अंग्रेजी सेक्शन आपकी वोकेब्लरी, ग्रामर और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को समझने की क्षमता को टेस्ट करता है। इसलिए, आपको अपनी वोकेब्लरी और पढ़ने की गति में सुधार करने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना चाहिए।
  • आपको अपने ग्रामर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • नए ज्ञात हुए शब्दों को एक स्थान पर नोट कर लेना चाहिए और फिर उनका उपयोग करते रहना चाहिए जिससे की वो नए शब्द आपको याद रहें।
  • आपको प्रतिदिन पर्यायवाची और विलोम शब्द (synonyms and antonyms) भी सीखने चाहिए और उनका उपयोग करना सीखना चाहिए।
  • प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए आपको पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और मॉडल टेस्ट पेपरों को हल करना चाहिए।
जनरल अवेयरनेस  की तैयारी के लिए टिप्स:

  • आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए, आपको नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए।
  • आपको लेटेस्ट घटनाओं के बारे में जानने के लिए टीवी या इंटरनेट पर भी समाचार देखना चाहिए।
  • अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए बाजार में उपलब्ध पुस्तकों को भी अवश्य खरीद कर पढ़ें।
  • अपने ज्ञान का परीक्षण करने के लिए मॉक टेस्ट और करंट अफेयर्स क्विज़ भी देते रहना चाहिए।
 

इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें: Notopedia एक ऐसी वेबसाइट है जहां हर प्रकार के सरकारी एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी उपलब्ध है, साथ ही उससे संबन्धित नियमित समय पर फ्री जॉब अलर्ट भी प्रकाशित होता रहता है। इसके अलावा, यहाँ पर उस परीक्षा से संबन्धित निःशुल्क ऑनलाइन टेस्ट, पिछले साल के पेपर, स्टडी टिप्स, वीडियो, सैंपल पेपर, और नोट्स भी प्रदान किए जाते हैं। साथ ही यहां आपको SSC CGL परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, परिणाम के संबंध में सभी समाचार अपडेट मिलते हैं। जो उम्मीदवार SSC CGL Tier I की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे उसकी लेटेस्ट जानकारी के साथ उसकी सभी निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अभी Notopedia पर रजिस्टर करें। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए योग्यता और आवश्यक दस्तावेज

How to Crack the SBI PO Exam in 2023: Preparation Strategies and Insights

Tips and Tricks to crack Bank of India PO Exam 2023